30 Jan 2009
सुप्रीम कोर्ट की मुख्य याचिका १०३/९ के अंतर्गत एक अंतरिम आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें यह मांग की गई कि सोडी संबो को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिल्ली लाया जाए। तथा दिल्ली में उसे पुलिस से मुक्त कर पद्मभूषण श्रीमती मोहिनी गिरी द्वारा संचालित महिलागृह (Women's guild) में रखा जाए। उसे पुलिस द्वारा दिए गए दबावों से उबरने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जाए. और उसके बाद मोहिनी गिरी की उपस्थिति में आवेदनकर्ता व उनके वक़ील उनसे बात कर सकें. इस पर अदालत ने कहा कि आवेदनकर्ता किसी डिस्ट्रिक्ट जज से सोडी संबो का बयान दर्ज करने के लिए कह सकते हैं। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार के वकील से कहा कि सरकार अदालत के आदेशों को उल्लंघन करने की कोशिश न करे। और उन्होंने पूछा कि आखिर यह छत्तीसगढ़ में हो क्या रहा है।
दूसरे हाफ़ में छत्तीसगढ़ पुलिस ने नाटक रचा और तथाकथित रूप से एक व्यक्ति को नक्सल बता कर प्रस्तुत किया और उसके मुंह में अपनी बातें डाल डाल कर आवेदनकर्ता का चरित्रहनन करने की कोशिश की ताकि सोडी संबो के मामले में अपनी खराब होती स्थिति में इस तरह के हथकंडे अपना कर अपने आप को बचा सके. Unofficial Translation In an application filed under the main petition 103/9, it was demanded that Chhattisgarh Government should bring Sodi Sambo to Delhi, and that she should be freed from the clutches of the Police and be allowed to stay in the Women's Guild, run by Padma Bhushan recipient Mrs Mohini Giri. The application also demanded that Sodi be given a week to recuperate from the mental trauma and relentless police pressure that she has been undergoing, and after that applicant and his lawyer should be able to talk to her in presense of Mrs Mohini Giri. The Court responded that the applicant(s) can ask any district judge to register Sodi's statement. Court also warned the Chhattisgargh Government through its Counsel not to violate any of its orders. The court also expressed outrage over the machinations of the Chhattisgarh Government. In the second half, the Chhattisgarh Police fabricated an elaborate drama to discredit the applicant. They presented a so-called Naxalite and putting words in his mouth, tried to show why the applicant was not to be 'trusted'. This was done to save themselves embarrassment in the face of their rapid reversal of fortunes in the Sodi Sambo case.
|